SALIENT POINTS : SPEECH BY BJP NATIONAL PRESIDENT, SHRI AMIT SHAH ADDRESSING BJP SOCIAL MEDIA VOLUNTEERS MEET AT MAVLANKAR HALL, NEW DELHI

Press, Share | May 22, 2016

Sunday, 22 May 2016

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया समिट में दिए गए संबोधन के मुख्य अंश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने संतुलित विकास का एक बेहतरीन मॉडल दुनिया के सामने पेश किया है: अमित शाह
*************
हमारे जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण भारत माता को समर्पित है: अमित शाह
*************
यह सरकार चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के लिए काम करना चाहती है: अमित शाह
*************
एक भी चीज ऐसी नहीं है, जिसका एक प्लानिंग के साथ इम्प्रूवमेंट नहीं किया गया: अमित शाह
*************
उद्योगों के साथ-साथ कृषि के विकास को प्राथमिकता देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने विकास की एक नई कहानी लिखी है: अमित शाह
*************
कांग्रेस के नेतृत्त्व में यूपीए की 10 वर्षों की सरकार पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार थी, विकास दर काफी धीमा था, भ्रष्टाचार और घोटाले चरम पर थे: अमित शाह
*************
अंतरिक्ष से लेकर पाताल तक कांग्रेस सरकार ने घोटाले ही घोटाले किये: अमित शाह
*************
हमें इस बात का गर्व है कि हमने पिछले दो वर्षों में एक भ्रष्टाचार विहीन पारदर्शी सरकार देने का काम किया है: अमित शाह
*************
पिछले दो वर्षों में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है और हमें विश्वास है कि अगले पांच वर्षों में भी भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आयेगा: अमित शाह
*************
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्त्व में दुनिया भर में भारत और भारतीयों के मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है: अमित शाह
*************
हमारी सरकार ने स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और मुद्रा योजना के माध्यम से बेरोजगारी दूर करने के लिए लॉन्ग टर्म प्लान बनाया है: अमित शाह
*************
नमामि गंगे, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी जन-समस्याओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जन-आंदोलनों में तब्दील करने का काम किया है जिसके सुखद परिणाम आज धरातल पर दिखने शुरू हो गए हैं: अमित शाह
*************
हमारी सरकार देश को विश्वगुरु बनाना चाहती है, भारत की संस्कृति का विस्तार करना चाहती है और देश के गाँव, गरीब, किसान, युवा और मजदूरों की भलाई के लिए अनवरत काम करना चाहती है: अमित शाह
*************

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अमित शाह ने आज, रविवार को कंस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया समिट को संबोधित किया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा-नीत एनडीए सरकार के मिशन और विज़न पर विस्तार से प्रकाश डाला। मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में श्री शाह ने सोशल मीडिया वालंटियर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने पिछले लोक सभा चुनाव और मोदी सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किया है, इसके लिए आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की हमारी सरकार कागजी योजना पर काम करना नहीं चाहती, बल्कि नींव से लेकर ऊपर तक आमूल-चूल परिवर्तन के लिए काम करना चाहती है, यह सरकार चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के लिए काम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण भारत माता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि एक भी चीज ऐसी नहीं है, जिसका एक प्लानिंग के साथ इम्प्रूवमेंट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जहां एक ओर गाँव का विकास कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर का भी विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर हम गावों में 24 घंटा बिजली पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं, गाँवों को रोड से जोड़ने का काम कर रहे हैं, सस्ती दवाइयों की दुकानें खोल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक्सप्रेस हाइवे, नेशनल हाइवे, बुलेट ट्रेन और बंदरगाहों को हाइवे से जोड़ने का इंफ्रास्ट्रक्चर का भी काम हम कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने संतुलित विकास का एक बेहतरीन मॉडल दुनिया के सामने पेश किया है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के साथ-साथ कृषि के विकास को प्राथमिकता देकर श्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने विकास की एक नई कहानी लिखी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने रिफॉर्म्स के साथ-साथ जन-कल्याण का बेहतरीन विकास मॉडल देश और दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों की भलाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा, स्वायल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना और ई-मंडी जैसी इनिशिएटिव को इम्प्लीमेंट करने का काम किया है।

श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्त्व में यूपीए की 10 वर्षों की सरकार पालिसी पैरालिसिस की शिकार थी, विकास दर काफी धीमा था, भ्रष्टाचार और घोटाले चरम पर थे। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से लेकर पाताल तक कांग्रेस सरकार ने घोटाले ही घोटाले किये। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हमने पिछले दो वर्षों में एक भ्रष्टाचार विहीन पारदर्शी सरकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है और हमें विश्वास है कि अगले पांच वर्षों में भी भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आयेगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी विदेश नीति और रक्षा नीति बेहतर हुई है। पड़ोसी देशों के साथ-साथ विश्व के अन्य ताकतवर देशों से सम्बन्ध बेहतर हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारत और भारतीयों के मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री के विदेशी दौरे की चर्चा करते हुए श्री शाह ने कहा कि पहले के मुकाबले दौरे तो कम हुए हैं लेकिन काम ज्यादा हुआ है और इसपर चर्चा ज्यादा हुई है, पहले तो पता ही नहीं चलता था कि प्रधानमंत्री कहाँ गए और डेवलपमेंट के क्या-क्या काम हुए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा हमारी सरकार ने स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और मुद्रा योजना के माध्यम से बेरोजगारी दूर करने के लिए लॉन्ग टर्म प्लान बनाया है। उन्होंने कहा कि देश भर के लाखों करोड़ों युवा इन योजनाओं के माध्यम से देश के नवनिर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। श्री शाह ने कहा कि नमामि गंगे, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी जन-समस्याओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जन-आंदोलनों में तब्दील करने का काम किया है जिसके सुखद परिणाम आज धरातल पर दिखने शुरू हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया वालंटियर्स का आह्वान करते हुए कहा कि मोदी सरकार की इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास होना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की कार्यशैली की चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले योजनाओं का एक बड़ा हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, इसलिए प्रधानमंत्री जी ने सबसे पहले भ्रष्टाचार उन्मूलन का अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इसके तहत सर्वप्रथम 'पहल' योजना की नींव रखी गई जिसके जरिये गरीबों को मिलनेवाली सब्सिडी को डायरेक्ट लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की इस पहल से 14000 करोड़ रुपये से अधिक राशि की बचत हुई जो पहले भ्रष्टाचार और कालाबाजारी की भेंट चढ़ जाती थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 'पहल' की सफलता के बाद प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी ने 'गिव इट अप' इनिशिएटिव के जरिये समाज के संपन्न लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की ताकि इस योजना को अधिक-से-अधिक गरीब परिवारों तक पहुंचाया जा सके। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की इस अपील के आशातीत परिणाम सामने आये, लोगों ने प्रधानमंत्री जी के इस कैम्पेन को जबर्दश्त समर्थन दिया, लगभग एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपने गरीब भाइयों के लिए अपनी सब्सिडी छोड़ी और इस योजना को जमीन पर उतारने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्त्व पर लोगों का कितना भरोसा है, इसका इससे बड़ा कोई और उदाहरण नहीं हो सकता।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से अबतक एक करोड़ से अधिक परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन दिया जा चुका है, 2019 तक छह करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों तक फ्री गैस कनेक्शन पहुंचाने में हम सफल होंगें।

2015 की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2015 में भारत में अब तक का सबसे ज्यादा यूरिया खाद का उत्पादन हुआ, 2015 में भारत में अब तक का सबसे ज्यादा मिश्रित ईंधन के रूप में एथेनोल का उत्पादन हुआ, 2015 में ग्रामीण गरीबों को अब तक के सबसे ज्यादा घरेलू गैस कनेक्शन जारी किए गए, 2015 में अब तक का सबसे ज्यादा कोयले का उत्पादन हुआ, 2015 में अब तक का सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन हुआ, 2015 में बड़े बंदरगाहों से अब तक की सबसे ज्यादा मात्रा में सामान की आवाजाही हुई, 2015 में अब तक के सबसे ज्यादा किलोमीटर नए राजमार्ग बनाये गए, 2015 में भारत का अब तक का सबसे ज्यादा मोटर गाड़ी का उत्पादन किया गया और 2015 में भारत का अब तक सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार अर्जित किया गया।

सोशल मीडिया वालंटियर्स का आह्वान करते हुए भाजपा अध्यक्ष कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों की लिस्ट बहुत बड़ी है लेकिन इसको हम अकेले जनता तक नहीं पहुंचा सकते, इसमें आपका सहयोग अपेक्षित है, आपके मदद के बगैर यह सारा काम नहीं हो सकता, इसलिए मैं आपके पास आपसे मदद मांगने आया हूँ। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश को विश्वगुरु बनाना चाहती है, भारत की संस्कृति का विस्तार करना चाहती है और देश के गाँव, गरीब, किसान, युवा एवं मजदूरों की भलाई के लिए अनवरत काम करना चाहती है।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: