SALIENT POINTS : PRESS CONFERENCE BY BJP NATIONAL PRESIDENT, SHRI AMIT SHAH ON AGUSTA WESTLAND SCAM

Press, Share | Apr 29, 2016

Friday, 29 April 2016

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा अगुस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले पर की गई प्रेस वार्ता के मुख्य अंश

इटली की कोर्ट में अगुस्ता-वेस्टलैंड डील में भ्रष्टाचार का मामला सिद्ध होने के बाद भी कांग्रेस अपने नेताओं और यूपीए सरकार के मंत्रियों के तत्त्वाधान में अलग-अलग भ्रामक सवाल खड़े करके बस देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है: अमित शाह
*************
आखिर किसके इशारे पर ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफेक्चरर नहीं रहने के बावजूद अगुस्ता वेस्टलैंड को टेंडर भरने की परमिशन दी गई, टेक्निकली क्वालीफाई कराया गया और टेंडर की शर्तों के साथ छेड़छाड़ की गई: अमित शाह
*************
यदि फील्ड इवोल्यूशन ट्रायल क्लॉज को चेंज करने की परमिशन तात्कालीन रक्षा मंत्री ने दी थी तो आखिर उन्होंने ट्रायल की गम्भीरताओं के साथ कॉम्प्रोमाइज़ किसके इशारे पर किया, क्या वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं: अमित शाह
*************
मीडिया में रिश्वत की बात आने के बाद भी सौदे को पुट ऑन होल्ड क्यों नहीं किया गया? आखिर इस प्रक्रिया में इतनी देर क्यों की गई और किसके इशारे पर की गई: अमित शाह
*************
कांग्रेस का यह कहना कि बैंक गारंटी के तौर पर अगुस्ता वेस्टलैंड को दी गई सारी रकम कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार ने वापस ले ली थी, पूरी तरह से सच नहीं है क्योंकि इस रकम का बस एक ही हिस्सा यूपीए सरकार वापस ला पाई थी: अमित शाह
*************
कांग्रेस अध्यक्षा को देश की जनता के सामने आकर सारे सवालों का जवाब देना चाहिए ताकि सच बाहर आ सके: अमित शाह
*************
कांग्रेस पर 'उलटा चोर, कोतवाल को डांटें' वाली कहावत चरितार्थ होती है, उन्हें कुछ तो शर्म करना चाहिए: अमित शाह
*************
.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज, शुक्रवार को अगुस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाले को लेकर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला। अगुस्ता वेस्टलैंड मामले पर कांग्रेस पर तथ्यों की लीपापोती का आरोप लगाते हुए श्री शाह ने कहा कि इटली की कोर्ट में अगुस्ता-वेस्टलैंड डील में भ्रष्टाचार का मामला सिद्ध होने के बाद भी कांग्रेस अपने नेताओं और यूपीए सरकार के मंत्रियों के तत्त्वाधान में अलग-अलग भ्रामक सवाल खड़े करके बस देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस मामले में भ्रष्टाचार के प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित करते हुए कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी से चार महत्त्वपूर्ण सवाल पूछे और कांग्रेस अध्यक्षा से इन चारों सवालों पर स्पष्टीकरण देने की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पहला सवाल - श्री शाह ने कहा कि जब वीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई, तो टेंडर के चैप्टर संख्या-2 के पैरा-2 में एक प्रावधान था कि टेंडर को ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफेक्चरर ही भर सकते हैं, इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने अगुस्ता वेस्टलैंड इंटरनेशनल लिमिटिड को न केवल टेंडर भरने की इजाजत दी बल्कि उसे टेक्निकली क्वालीफाई भी कराया जबकि अगुस्ता वेस्टलैंड के 2012 के रिपोर्ट में ही यह बात सार्वजनिक हो चुकी थी कि वह एक ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफेक्चरर नहीं है। भाजपा अध्यक्ष ने सोनिया गांधी से प्रश्न करते हुए पूछा कि आखिर किसके इशारे पर ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफेक्चरर नहीं रहने के बावजूद अगुस्ता वेस्टलैंड को टेंडर भरने की परमिशन दी गई, टेक्निकली क्वालीफाई कराया गया और टेंडर की शर्तों के साथ छेड़छाड़ की गई?

दूसरा सवाल - भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर अगुस्ता वेस्टलैंड के फील्ड इवोल्यूशन ट्रायल की शर्तों को बदलने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि टेंडर के मुताबिक़ फील्ड इवोल्यूशन ट्रायल भारत में होना था जबकि अगुस्ता वेस्टलैंड से समझौता होने के बाद फील्ड इवोल्यूशन ट्रायल की जगह को भारत से बदलकर कंपनी की प्रिमाइसेस की जगह पर कर दिया गया। श्री शाह ने कहा कि क्या ट्रायल की गम्भीरताओं के साथ कॉम्प्रोमाइज़ नहीं किया गया, क्या भारत के हितों के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई? उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि यदि फील्ड इवोल्यूशन ट्रायल क्लॉज को चेंज करने की परमिशन तात्कालीन रक्षा मंत्री ने दी थी तो आखिर उन्होंने ट्रायल की गम्भीरताओं के साथ कॉम्प्रोमाइज़ किसके इशारे पर किया, क्या वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं?

तीसरा सवाल - भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगुस्ता वेस्टलैंड के साथ सौदा होने के कुछ दिनों के बाद ही इटली की मीडिया में इस सौदे में रिश्वत देने की बात सामने आ गई थी। उन्होंने एक गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब टेंडर में ऐसा प्रोविजन था कि यदि ऐसा मामला बनता है तो सौदे को पुट ऑन होल्ड कर दिया जाएगा तो फिर मीडिया में रिश्वत की बात आने के बाद भी सौदे को पुट ऑन होल्ड क्यों नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि इस प्रोविजन का उपयोग किये बगैर टेंडर की प्रक्रिया को पूरा किया गया और जब इटली में रिश्वत देने वालों की धड़-पकड़ शुरू हुई एवं गिरफ्तारी हुई और यह सिद्ध हो गया कि इस सौदे में रिश्वत दी गई है, तब कहीं जाकर इस सौदे को पुट ऑन होल्ड किया गया। उन्होंने पूछा कि आखिर इस प्रक्रिया में इतनी देर क्यों की गई और किसके इशारे पर की गई?

चौथा सवाल - भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का यह कहना कि बैंक गारंटी के तौर पर अगुस्ता वेस्टलैंड को दी गई सारी रकम कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार ने वापस ले ली थी, पूरी तरह से सच नहीं है क्योंकि इस रकम का बस एक ही हिस्सा यूपीए सरकार वापस ला पाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा को इस झूठ पर भी सफाई देनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा को देश की जनता के सामने आकर सारे सवालों का जवाब देना चाहिए ताकि सच बाहर आ सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर 'उलटा चोर, कोतवाल को डांटें' वाली कहावत चरितार्थ होती है, उन्हें कुछ तो शर्म करना चाहिए।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: