Press, Share | Mar 25, 2016
Friday, 25 March 2016
असम के शिवसागर और सोनारी की रैली में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु
मोदी सरकार गरीबों और आदिवासियों की सरकार है: अमित शाह
*************
यदि भ्रष्टाचार के क्षेत्र में कोई अवार्ड दिया जाय तो भ्रष्टाचार शिरोमणि का अवार्ड तरुण गोगोई को दिया जाएगा: अमित शाह
*************
आखिर क्यों देश में लगातार 10 वर्षों तक असम से ही प्रधानमंत्री रहने के बावजूद असम विकास के दौर में पिछड़ता ही चला गया: अमित शाह
*************
असम के पतन के लिए कांग्रेस और केवल कांग्रेस ही जिम्मेदार है: अमित शाह असम सरकार कभी भी परियोजनाओं के काम पूरा होने की वर्क कम्प्लीशन रिपोर्ट केंद्र
*************
को सौंप ही नहीं पाती, वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है: अमित शाह
*************
सरकारों को खुद के लिए नहीं, लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहिए लेकिन असम की तरुण गोगोई सरकार प्रदेश की जनता के कल्याण के बजाय अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है: अमित शाह
*************
आजादी के समय जहाँ असम देश के समृद्ध राज्यों में चौथे स्थान पर था, वहीं अब असम इस सूची में नीचे से चौथे स्थान पर आ गया है: अमित शाह प्रगति और भाजपा एक दूसरे के परिचायक हैं: अमित शाह
*************
यदि असम की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा-नीत राजग सरकार बनती है तो असम में होनेवाली बांग्लादेशी घुसपैठ पर शत-प्रतिशत रोक लगेगी: अमित शाह विरोधी भी नरेन्द्र मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सकते: अमित शाह
*************
मोदी सरकार ने देश को विकास के प्रति समर्पित और भ्रष्टाचार विहीन शासन देने का काम किया है: अमित शाह
*************
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी असम के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए प्रदेश को विकास के पथ पर गतिशील करनेवाली सरकार की जरूरत है: अमित शाह आप एक मौक़ा भाजपा गठबंधन को दीजिये, मैं आपको गारंटी देता हूँ कि हम असम
*************
को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाकर दिखाएंगें: अमित शाह
*************
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अमित शाह ने आज, शुक्रवार को असम के शिवसागर और सोनारी में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और असम की जनता से राज्य की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ कर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एक मजबूत और विकसित असम के नवनिर्माण का आह्वान किया।
श्री शाह ने कहा कि देश में लगभग 55 सालों तक कांग्रेस का शासन रहा और इससे भी अधिक समय तक उसने असम में शासन किया, पिछले 15 सालों से राज्य में कांग्रेस की ही तरुण गोगोई सरकार है, फिर भी असम विकास के दौर में काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों लगातार 10 वर्षों तक असम से ही प्रधानमंत्री रहने के बावजूद असम विकास के दौर में पिछड़ता ही चला गया। उन्होंने कहा कि आजादी के समय जहाँ असम देश के समृद्ध राज्यों में चौथे स्थान पर था, वहीं अब असम इस सूची में नीचे से चौथे स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि असम के पतन के लिए कांग्रेस और केवल कांग्रेस ही जिम्मेदार है।
श्री शाह ने कहा कि इन 15 वर्षों में देश के भाजपा शासित राज्यों ने विकास की एक नई मंजिल तय की है, विकास को हर गाँव तक, हर गरीब तक पहुँचा कर विकास का एक नया मानक स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रगति और भाजपा एक दूसरे के परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में भी जनता ने एक बार भाजपा को शासन का मौक़ा दिया, भाजपा वहां बार-बार चुनकर आई क्योंकि हम 'सबका साथ - सबका विकास' में यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य जहां हर दिन विकास की एक नई इबारत लिख रहे हैं, वहीं असम में एक दूसरी ही स्थिति है। उन्होंने कहा कि असम में अभी भी एक करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर हैं, 42% से अधिक आबादी पीने योग्य पाने से महरूम है, 36% से अधिक घरों तक आज भी बिजली नहीं पहुँची है, माता मृत्यु दर बढ़ती ही जा रही है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, चायबागानों में काम करनेवाले मेहनतकश लोगों की स्थिति दयनीय है लेकिन असम की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार इस सब से आँखें मूँदे बैठी है। उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचार के क्षेत्र में कोई अवार्ड दिया जाय तो भ्रष्टाचार शिरोमणि का अवार्ड तरुण गोगोई को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि असम की तरुण गोगोई सरकार भ्रष्टाचार में नंबर एक सरकार है। उन्होंने कहा कि असम सरकार कभी भी परियोजनाओं के काम पूरा होने की वर्क कम्प्लीशन रिपोर्ट केंद्र को सौंप ही नहीं पाती, वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारों को खुद के लिए नहीं, लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहिए लेकिन असम की तरुण गोगोई सरकार प्रदेश की जनता के कल्याण के बजाय अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है।
कांग्रेस पर हमला करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में 55 वर्षों के शासन के बावजूद कांग्रेस देश की सीमाओं को सुरक्षित नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि असम बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए असम के युवाओं की रोजगारी छीन लेते हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि असम की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा-नीत राजग सरकार बनती है तो असम में होनेवाली बांग्लादेशी घुसपैठ पर शत-प्रतिशत रोक लगेगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही देश में विकास का एक नया दौर शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि विरोधी भी नरेन्द्र मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को विकास के प्रति समर्पित और भ्रष्टाचार विहीन शासन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों, दबे-कुचलों और आदिवासियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए कई लोक- कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई है, गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के उद्देश्य से केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के गरीबों को एक लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का एलान किया है, साथ ही तीन हजार सस्ती दवाओं की दुकानें खोलने का भी प्रावधान किया गया है, डेढ़ करोड़ से भी जयादा गरीब घरों में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम जोरों पर है, गरीबों को बेहतर रेल सुविधा देने के उद्देश्य से ट्रेनों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कोच लगाने का निर्णय लिया गया है तथा मुद्रा बैंक के माध्यम से देश के लाखों गरीब युवाओं को रोजगार मिला है। श्री शाह ने कहा कि असम के विकास के लिए भी कई सारी योजनाओं पर एक साथ काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि असम को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए एक वैज्ञानिक तरीके से बाढ़-नियंत्रण प्रोग्राम का खाका खींचा जा चुका है, रेल तथा राजमार्गों का जाल बिछाया जा रहा है, साथ ही अन्य योजनाओं पर भी काम तेज गति से प्रगति पर है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने कहा कि असम एक बेहतर संभावनाओं वाला प्रदेश है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि असम में राज्य के विकास के लिए समर्पित सरकार का गठन हो और वह सरकार सही दिशा में सही सोच के साथ काम करे और प्रदेश में एक भ्रष्टाचार विहीन शासन दे सके। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो असम को देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनने से कोई नहीं रोक सकता। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी असम के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए राज्य में केंद्र की योजनाओं को जमीन पर उतार कर प्रदेश को विकास के पथ पर गतिशील करनेवाली सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में श्री सर्वानंद सोनोवाल जी के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन की सरकार बनती है तो चायबागानों में काम करनेवाले मेहनतकश लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए कार्य किये जाएंगें, राज्य को भ्रष्टाचार और बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्ति मिलेगी तथा प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से गतिशील होगा। उन्होंने असम की जनता का आह्वान करते हुए कहा, "आपने 15 साल तरुण गोगोई को दिया, 10 साल तक केंद्र में प्रधानमंत्री दिया लेकिन असम विकास से कोसों दूर रहा, आप एक मौक़ा भाजपा गठबंधन को दीजिये, मैं आपको गारंटी देता हूँ कि हम असम को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाकर दिखाएंगें।" उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सर्वानंद जी को जिताइये, असम में सर्वत्र आनंद ही आनंद आयेगा, हम यहां की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं।