Press, Share | Dec 06, 2015
Sunday, 06 December 2015
Press Release
भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीम राव अम्बेडकर के 60वें महापरिनिर्वाण दिवस पर केन्द्रीय कार्यालय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में “पुष्पांजलि“ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह; संगठन महामंत्री श्री रामलाल; केन्द्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री भूपेंद्र यादव; अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुष्यंत कुमार गौतम; दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री विजेन्द्र गुप्ता; सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी तथा अनेक सांसदों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने डाॅ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह ने डाॅ. अम्बेडकर के जीवन को एक आदर्श बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे डाॅ. अम्बेडकर के जीवन से सीख ले उनकी सकारात्मक ऊर्जा तथा देश के प्रति निष्ठा एवं श्रद्धा से हमारा देश आज भी एकजुट है। उस समय के संविधान बनाने वाले महापुरूषों ने डाॅ. अम्बेडकर को संविधान समिति का अध्यक्ष बनाकर अच्छा ही किया था। डाॅ. अम्बेडकर ने देश को एकजुट करने और समानता लाने के लिए संविधान में अनेक प्रावधान किए। संघर्षों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी तथा गरीबों, दलितों, शोषित पीडि़त समाज के लिए सतत् मेहनत करते रहे। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और इस देश को समृद्धशाली, शक्तिशाली बनाने के लिए देशवासियों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। श्री अमित शाह ने अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
केन्द्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री, श्री थावरचंद गहलोत ने बताया कि आज सुबह भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर पर 125 रूपए तथा 10 रूपए के सिक्के जारी किए है। श्री गहलोत ने केन्द्र द्वारा गरीबों, दलितों, शोषित पीडि़तों के लिए जारी की अनेक योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से 26 नवम्बर को संविधान दिवस घोषित किया गया है। संविधान दिवस के माध्यम से देश की वर्तमान एवं आने वाली पीढि़यां डाॅ. अम्बेडकर की और संविधान के प्रति जानकारी प्राप्त कर सकेंगी। आगामी 26 जनवरी को राजपथ पर बाबा साहब डाॅ. अम्बेडकर पर एक झांकी को परेड में शामिल किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री दुष्यंत कुमार गौतम ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी का धन्यवाद किया कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए जो भी योजना बना रही है, उससे समाज के सभी वर्गों का विशेषकर गरीबों और दलितों का कल्याण निश्चित होगा। उन्होंने का कि जनधन योजना, कौशल विकास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना, मुद्रा योजना, भारत स्वच्छता मिशन आदि अनेक योजनाओं से देश के दलितों का भविष्य उज्वल हो रहा है। दलितों विशेषकर युवा वर्ग इससे लाभान्वित हो रहा है। देश के दलितों और गरीबों ने जो आशाएं भाजपा से बनाई हुई थी वे आशाएं अब पूरी होती जा रही हैं। देश का दलित पूर्णतया भाजपा के साथ है।
कार्यक्रम में भाजपा एवं अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे इनमें श्रीमती अनिता आर्या, श्री नारायण सिंह केसरी जी, श्री सत्यनारायण जटिया (सांसद), श्री रमेशचन्द्र रत्न (महामंत्री) श्री संजय निर्मल (राष्ट्रीय मंत्री), श्री किशनपाल केन, श्री वीरसिंह मथुरिया, श्री श्यामलाल मोरवाल, श्री वेंकटेश मोर्या आदि अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।